Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

गाजीपुर में एसएसबी के जवान की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला में एक दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बेखौफ बदमाशों ने लूट दौरान एक एसएसबी के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही सशस्त्र सीमा बल (SSB) का जवान लहूलुहान होकर गिर गया। घटना से इलाके में हडकंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। यहाँ डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जवान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद लुटेरे जवान की बाइक लूट कर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश के साथ ही तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाश गिरफ्तार कर जेल भेजे जायेंगे।

जानकारी के मुताबिक, घटना करंडा थाना क्षेत्र की है। यहाँ गल्लाहपुर धरम्मरपुर कटारिया के रहने वाले राम निषाद (30) पुत्र राजनाथ निषाद सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में उत्तराखंड में तैनात थे। वह इस समय अपने घर आये हुए थे। बताया जा रहा है कि जब जवान अपनी बाइक से जा रहा था। तभी बदमाशों ने उसे लूटने का प्रयास किया। जब जवान बदमाशों से भिड़ गया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही जवान घायल होकर गिर गया। इतने में बदमाश उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। हत्या की वरदारत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जवान को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। यहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। वहीं हत्या की सूचना मिलते ही मृत जवान के घर में कोहराम मचा हुआ है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

‘मेट्रो मैन’ ई. श्रीधरन शहर में, करेंगे प्रेस कांफ्रेंस!

Divyang Dixit
8 years ago

Breaking: हरदोई में फूटा कोरोना बम 7 और कोरोना पॉजिटिव के मामले आये सामने,

Desk Reporter
4 years ago

लखनऊ : देश को 40 हजार करोड़ का नुकसान हुआ-मनप्रीत सिंह बादल

Desk
6 years ago
Exit mobile version