Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मस्जिद में ले जाकर बालिका ने दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

फैजाबाद जिले में एक 12 वर्षीय बालिका से दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक द्वारा मस्जिद में ले जाकर बालिका से दुष्कर्म किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में अशांति का माहौल उत्पन्न हो गया है। जिसे लेकर पुलिस ने भारी फोर्स लगाई है। घटना की जानकारी के बाद आक्रोशित लोगों ने नियावां चौराहा जाम कर दिया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस महकमा में खलबली मच गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में पांच युवकों को पूछताछ कि लिए हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ेंः कलयुगी चाची ने बेटे संग मिलकर चढ़ाई मासूम भतीजे की बलि

ये था मामला

नियावॉ मछली मंडी निवासी 13 साल की एक लड़की वृहस्पतिवार की शाम घर से अपने पिता के दुकान पर जा रही थी। आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम लड़के ने उसको मुँह में कपड़ा ठूसकर उठा ले गया। वहां से वह बकरा मंडी के मस्जिद में ले गया। जहाँ उसके साथ दुराचार किया गया। बताया कि लड़की के शोर मचाने के बाद स्थानीय लोगों ने लड़की को कमरे से बाहर निकाला। घटना से डरी सहमी लड़की वहाँ से निकल के सीधे अपने घर पहुँची और अपनी माँ से पूरी बात बताई। घटना की जानकारी के बाद बौखलाए परिजनों ने नियावा चौराहे पे रास्ता जाम किया। घटना के बाद हालात बिगड़ते देख काफी संख्या में पुलिस ने फोर्स तैनात कर दी। इस दौरान सीओ फैजाबाद से प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।

आरोपी पर पुलिस ने लगाया पास्को एक्ट

बता दें कि उक्त घटना पर जिला अधिकारी डॉ अनिल कुमार, एसएसपी सुभाष सिंह बघेल स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया है। उक्त प्रकरण में थाना कैंट फैजाबाद में cr.no . 76/18 धारा 376,511,506 भा०द0वि0 7/8 पोस्को एक्ट के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ये भी पढ़ेंः बलिया में सूदखोरों ने दलित महिला को जिंदा जलाया

Related posts

लखनऊ को “स्मार्ट सिटी” के बनाने लिये नगर निगम करेगा मेगा “समझौता ज्ञापन”!

Ashutosh Srivastava
9 years ago

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Sudhir Kumar
6 years ago

मथुरा का दूसरा सबसे बड़ा थाना बना जैत

Desk
3 years ago
Exit mobile version