Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

प्रदेश में 67 आईएएस अधिकारियों का रातों-रात तबादला, कुछ चर्चित अधिकारी भी शामिल!

उत्तर प्रदेश के लिए रविवार का दिन प्रशासनिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण रहा। सूबे के 67 आईएएस अधिकारियों का ट्रान्सफर कर दिया गया। इतने बड़े प्रशासनिक फेरबदल का कारण प्रदेश सरकार का अपराधों पर नियंत्रण न लगा पाना हो सकता है।

किसका कहाँ हुआ ट्रान्सफर:

प्रदेश सरकार ने रविवार को 67 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया, जिसके तहत लखीमपुर की डीएम किंजल सिंह को फैजाबाद भेजा गया है। लखीमपुर में आकाश दीप नए डीएम बने हैं। महोबा में मोनिका रानी, शुभ्रा सक्सेना बुलंदशहर, बी चंद्रकला को बुलंदशहर से बिजनौर डीएम बनाया गया है। अमृत त्रिपाठी सीतापुर के डीएम नरेन्द्र शंकर पांडे सिद्धार्थऩगर के डीएम बनाए गए हैं। विवेक वार्ष्णेय हरदोई, जबकि हमीरपुर और चित्रकूट में भी नए डीएम तैनात किए गए हैं। इनके अलावा प्रभात कुमार दिल्ली में स्थानिक आयुक्त, रेनुका कुमार लघु सिंचाई में प्रमुख सचिव, मोनिका गर्ग महिला कल्याण में प्रमुख सचिव, डिम्पल वर्मा प्रमुख सचिव आईसीडीएस, कुमार कमलेश प्रमुख सचिव रेशम बनाए गए हैं। कुल 22 जिलाधिकारियों के तबादले हुए हैं।

इतने बड़े फेरबदल की वजह:

प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले के पीछे क्या वजह है वो स्पष्ट नहीं है। हालाँकि इन आईएएस अधिकारियों में कुछ अधिकारी अपने विवादों के कारण चर्चा में रहे थे, जैसे की वर्तमान में फैजाबाद की डीएम किंजल सिंह जो की पहले लखीमपुर की डीएम थी। लखीमपुर की डीएम रहते हुए उनका दुधवा नेशनल पार्क वाला प्रकरण काफी चर्चा में रहा था। ऐसे ही बी.चन्द्रकला जो की वर्तमान में बिजनौर की डीएम नियुक्त हुई हैं पहले बुलंदशहर की डीएम थी, उनका जागरण के पत्रकारों से विवाद हुआ था। शायद प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए इतना बड़ा कदम उठाया हो।

Related posts

डिप्टी सीएमओ के सामने दबंगों ने डॉक्टर को पीटा।

Desk
2 years ago

पत्रकार पर हमले के आरोपी शराफत अली के साथ बाराबंकी पुलिस की शराफत क्यों

UP ORG Desk
6 years ago

संडीला कस्बे में खुलेआम चल रहा है सट्टे का कारोबार, सोशल मीडिया पर सट्टा लगाते वीडियो हुए वायरल

Desk
3 years ago
Exit mobile version