Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मेडिकल कैंप की दवा खाने से बीमार हुई मथुरा जेल की 6 महिला बंदी

मथुरा के जिला कारागार में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें जेल बंदियों को इलाज के लिए दवा दी गई थी। जिसके बाद दवा खाने से महिला बंदियों की अचानक तबीयत खराब होने लगी। तबीयत खराब होने की जानकारी होते ही जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे। आनन फानन में जेल बंदी महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें 4 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

7 महिला बंदियों की हालत बिगड़ी

बता दें कि कभी कैदियों की फरार होने पर तो कभी कैदियों द्वारा विषाक्त सेवन करने के मामले में मथुरा जेल हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। मथुरा जेल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मथुरा के जिला कारागार में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया था। मेडिकल कैंप में महिला कैदियों को दवाएं दी गई थी। बताया जा रहा है कि मेडिकल कैंप से मिले दवा खाने से 7 महिला बंदियों की हालत अचानक बिगड़ गई। जिनमें से 4 महिला बंदियों को मथुरा के महिला जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है और तीन बंदियों को जेल के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दवा खाने के बाद होने लगी थी घबराहट

बताया जा रहा है कि मेडिकल कैंप में बांटी दवाएं खाने से महिला बंदियों को घबराहट होने लगी थी। जिसे देख जेल में हड़कंप मच गया और आनन फानन में बंदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं महिला बंदियों द्वारा खाई गई दवाएं कहीं एक्सपायरी डेट की तो नहीं है। इस बात का पता मेडिकल जांच के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल बीमार महिला कैदियों का इलाज चल रहा है।

मीडिया के सवालों से बचते नजर आए जिम्मेदार

इस संबंध में जब जानकारी आला अधिकारियों को मिली तो स्थिति का जायजा लेने जेल सुपरिंटेंडेंट एस के मैत्री अस्पताल पहुंचे। जहां बदियों से मिलकर उनका हालचाल जाना। घटना के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में जब मीडिया ने सवाल किए तो उनके सवालों से बचते नजर आए।

ये भी पढ़ें:

कानपुर से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुरू करेंगे चुनाव अभियान

नीट काउंसिलिंग 2018: सिक्योरिटी फीस 6 लाख जबकि कॉलेज की फीस 2 लाख

कैराना उपचुनाव में दिखेगी विपक्ष एकता की ताकत

मुरादाबाद: मैं हाथी की तरह हूँ, चलूँगा तो कुत्ते भौकेंगे ही- ओम प्रकाश राजभर

यूपी में प्रचंड गर्मी के साथ लू के थपेड़े, पानी में नहाते बच्चों की 20 तस्वीरें

Related posts

गाँव पठारी पिपरा माफ प्रधानमंत्री के अच्छे दिनों के वादे पर है जोरदार तमाचा

UPORG DESK 1
8 years ago

गरीब मरीजों की सेवा में जुटी है मोदी और योगी सरकार: शलभ मणि त्रिपाठी

Bharat Sharma
6 years ago

‘आप’ ने भीख मांग कर सरकार को भेजा 420 रूपये का डिमांड ड्राफ्ट

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version