Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

दिल्ली में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, केजरीवाल का आरोप- भाजपा कर रही ऑड-ईवन को नाकाम करने की कोशिश

दिल्ली में ऑड-ईवन के दूसरा चरण शुरू हुए अभी दो ही दिन हुए हैं और ऑटो-टैक्सी संघ और टैक्सी यूनियन ने एक दिन की हड़ताल की घोषणा कर दी है। संगठन सोमवार को यह हड़ताल दिल्ली में एप आधारित कैब सर्विस के विरोध में कर रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल इस हड़ताल को भाजपा की साजिश बता रहे हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी- भाजपा लोगों से ऑड-ईवन को नाकाम करने की अपील कर रही है। भाजपा के ऑटो संगठन ने हड़ताल की घोषणा की है। भाजपा ऑड-ईवन को नाकाम करना चाहती है, लेकिन दिल्ली भाजपा को नाकाम करेगी।

अरविन्द केजरीवाल का यह बयान भाजपा नेता विजय गोयल के ट्वीट के विरोध में था, जो अपने ट्वीट के जरिये लगातार ऑड-ईवन का विरोध रहे हैं।

Related posts

65th National Award: 65 से ज्यादा विजेताओं ने किया बायकॉट

Shivani Awasthi
6 years ago

केंद्र सरकार ग्रहणी महिलाओं के बचत खातों में जमा राशि पर जल्द देगा छूट!

Prashasti Pathak
8 years ago

लड़का-लड़की राजी तो नही होगी शादी की कोई जांच-सुप्रीम कोर्ट

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version