Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश से कपिल सिब्बल को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार!

कांग्रेस ने जून में होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मादवारों की घोषणा कर दी है। मालूम हो कि कांग्रेस के 14 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, लेकिन वर्तमान परिदृश्य में संख्या बल के गणित के आधार पर वह सिर्फ 8 सदस्यों को ही राज्यसभा भेज सकती है। इस चुनाव के बाद राज्यसभा में कांग्रेस के 67 सांसदों में 59 ही बचेंगे, साफ है कि कांग्रेस को 8 सीटों का नुकसान हो रहा है।

उत्तर प्रदेशः- कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल के नाम के चयन में कांग्रेस को खासी मेहनत करनी पड़ी है, उनका नाम यूपी के अलावा बिहार और उत्तरखाण्ड में भी चर्चा में था कपिल सिब्बल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील हैं।

बार डांसर के डांस का मज़ा लूटते कांग्रेस विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का वीडियो हुआ वायरल।

महाराष्ट्रः- पी. चिदम्बरम

कांग्रेस ने चिदम्बरम का नाम ऐन वक्त पर फाइनल किया है। माना जा रहा है कि चिदम्बरम के राज्यसभा जाने से भाजपा की तरफ से वित्तमंत्री अरूण जेटली और कानून विशेषज्ञ स्वामी को माकूल जवाब दिया जा सकेगा। पहले भी वह मई 2004 से नवंबर 2008 तक भारत के वित्त मंत्री रह चुके हैं। नवंबर 2008 मेंविवादों में घिरे शिवराज पाटिल के इस्तीफे के बाद चिदंबरम भारत के गृह मंत्री बने थे।

कर्नाटकः- जयराम रमेश

जयराम रमेश को भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा में वन एवं पर्यावरण में मंत्री रहे। रमेश को दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने से उच्च सदन में सरकार पर पार्टी का हमला मजबूत होगा, जहां एनडीए के पास बहुमत का अभाव है।

कर्नाटकः- ऑस्कर फर्नांडिज

जयराम रमेश के साथ ही कांग्रेस ने ऑस्कर फर्नांडिज को भी कर्नाटक से राज्यसभा में भेजने का निर्णय किया है।

पंजाबः- अंबिका सोनी

अंबिका सोनी को कांग्रेस ने लगातार पांचवी बार राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। अंबिका कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव हैं और उन्हें उत्तराखण्ड का प्रदेश प्रभार भी दिया गया है। अंबिका पार्टी को समर्पित वरिष्ठ नेता हैँ।

क्यों उठा कांग्रेस के अंदर सर्जरी का मुद्दा, क्या होगा बड़ा ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ः- छाया वर्मा

छत्तीसगढ़ में कांग्रस के अन्दरखाने अजित जोगी और छाया वर्मा के बीच कड़ा मुकाबला था जिसमें कांग्रेस ने छाया वर्मा को तरहीज दी। छाया वर्मा पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी तय की गई थी लेकिन ऐन मौके पर उनका टिकट काटकर सत्यनारायण शर्मा को दिया गया था।

मध्य प्रदेशः- विवेक तनखाना रास

मध्य प्रदेश से विवेक तनखाना के साथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा और वर्तमान राज्यसभा सांसद विजयलक्ष्मी राज्यसभा पहुंचने की दौड़ में शामिल थी, लेकिन इस बार कांग्रेस ने विजयलक्ष्मी के स्थान पर विवेक तनखाना को राज्यसभा भेजने का निर्णय किया।

उत्तराखण्डः- प्रदीप टाम्टा

टम्टा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेहत करीबी हैं, और कांग्रेस नेतृत्व ने राज्यसभा उम्मीदवार के लिए उनके नाम पर मुहर लगाई है।

Related posts

गौरक्षकों पर प्रतिबन्ध के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर की गयी याचिका!

Divyang Dixit
8 years ago

वीडियो: क्लासरूम में हुई ‘गलत हरकत’ का वीडियो हुआ वायरल!

Shashank
7 years ago

सुषमा ने अमरिंदर सिंह को किया आश्वस्त, भारतीय मूल के लोगो की होगी सुरक्षा!

Vasundhra
7 years ago
Exit mobile version