Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

मुलायम सिंह के घर में रामगोपाल यादव ने की प्रेस कांफ्रेस

2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में समाजवादी पार्टी पूरी तरह से लगी हुई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके अला वे खुद कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इस बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर मीडिया को आमंत्रित किया है जिसके बाद सियासी गलियारों में हडकम्प मच गया है और सभी इसके कई मतलब निकाल रहे हैं।

 प्रेस कांफ्रेस में नहीं पहुंचे मुलायम सिंह यादव :

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव इन दिनों सक्रिय राजनीति से दूर चल रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ही पार्टी के पूरी तरह सर्वे सर्वा बन चुके हैं। इसके अलावा सपा से संबंधित सभी बड़े फैसले भी अखिलेश यादव और पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव मिलकर लेते हैं। सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव कार्यकर्ताओं के बीच भी ज्यादा नहीं दिखाई देते हैं। इस बीच दिल्ली स्थित अपने आवास पर मुलायम सिंह यादव ने प्रेस वार्ता बुलाई है जिसके बाद नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन तय प्रोग्राम के बाद भी अचानक मुलायम सिंह यादव मीडिया कांफ्रेंस में नहीं पहुंचे है। इस प्रेस कांफ्रेंस को सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने संबोधित किया।

रामगोपाल यादव ने की प्रेस वार्ता :

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने मुलायम के दिल्ली स्थित आवास पर मीडिया से बात की। इसमें उन्होंने कहा कि राममनोहर लोहिया ट्रस्ट ने कुछ बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया समता ट्रस्ट हैं जिसके ट्रस्टी शरद तृप्ति हैं। रामगोपाल ने बताया कि ट्रस्ट इ हैदराबाद में 5000  गज की जमीन है।

Related posts

महेश शर्मा बोले, राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं, पर भाजपा चाहती है कि मंदिर बने!

Divyang Dixit
8 years ago

10 बड़े बैंकों को मिलाकर 4 बैंक बनाए जाएंगे-वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण

Desk
5 years ago

स्मृति ईरानी की गाड़ी का पीछा करने वाले छात्रों ने मांगी माफ़ी!

Vasundhra
7 years ago
Exit mobile version