[nextpage title=”viral” ]
बीते दिनों डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक साध्वी के यौन शोषण के आरोप में दोषी पाया गया था. इसके बाद बाबा के गुंडों ने हरियाणा सहित प्रभाव वाले कई राज्यों में हिंसा फैलाई थी. वहीँ सबसे ज्यादा चर्चा इस समय गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हमराज हनीप्रीत के बारे में है. जो इस समय फरार है और उसकी तलाश में हरियाणा पुलिस लगी हुई है. वहीँ गुरमीत राम रहीम अपनी हनी के लिए जेल में तड़प रहा है, लेकिन हनीप्रीत (honeypreet singh) की असल कहानी क्या है ये आज हम आपको बतायेंगे.
[/nextpage]
[nextpage title=”viral2″ ]
जाने हनीप्रीत की असल कहानी (honeypreet singh) :
- गुरमीत राम रहीम को बीते दिनों सीबीआई की विशेष अदालत ने यौन शोषण का दोषी पाया था।
- इसके बाद ही उसके समर्थकों ने कई राज्यों में हिंसा फैलानी शुरू कर दी थी।
- आश्रम से लेकर कोर्ट पहुँचने तक फर्जी बाबा के साथ एक महिला हर समय दिखाई दी थी।
- हर कोई ये जानना चाहता है कि ये महिला आखिर कौन हैं जो बाबा के साथ दिखाई दी थी।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ये बाबा की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत सिंह इंसा है।
- ये महिला बाबा के साथ कोर्ट से लेकर जेल जाने तक हर समय दिखाई दे रही थी।
- मगर बाबा के जेल जाने के बाद ये महिला अचानक गायब हो गयी थी।
- इस महिला के बारे आज हम आपको कुछ बातें बताएँगे जो सभी को हैरान कर देगी।
- डेरा प्रमुख बाबा और उसके भक्तों ने इसे पद्म अवार्ड देने के लिए सरकार से सिफारिश की थी।
- मगर केंद्र सरकार ने बाबा और उसके भक्तों की इस माँग को मना कर दिया था।
- हनीप्रीत (honeypreet singh) अपनी वेबसाइट बना चुकी है और हमेशा लोगो की मदद करने का दावा करती है।
- वेबसाइट में बताया गया है कि इस महिला ने कोई भी एक्टिंग की ट्रेनिंग या कोर्स नहीं किया है।
- मगर फिर भी ये अपनी प्रतिभा से बड़े-बड़े कलाकारों को मात दे सकती है।
- बाबा ने युवाओं को डेरे से जोड़ने का काम भी हनीप्रीत को दिया था।
- हनीप्रीत अपनी शादी को लेकर भी खासा विवादों में रह चुकी है।
- इसके पति ने साल 2011 में हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी।
- इसमें कहा गया था कि हनीप्रीत के अपने कथित पिता के साथ अवैध संबंध हैं।
- इसके बाद से ही इसके पति को जान से मारने की धमकियाँ मिलने लगी थी।
- आखिर में हनीप्रीत ने अपने पति को तलाक दे दिया था।
साथ रहने के लिए लगाई कोर्ट से गुहार :
- 25 अगस्त को दोषी करार दिये जाने के बाद पिता-पुत्री ने कोर्ट से गुहार लगाई कि दोनों को एक साथ रहने की अनुमति दी जाए।
- इसके लिए मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने अपने वकील के जरिए कोर्ट में एप्लीकेशन दिया था।
- जबकि गुरमीत राम रहीम ने कोर्ट में याचिका लगाई थी।
- कोर्ट ने इन दोनों की गुहार को खारिज कर दिया।
- हालांकि राम रहीम को 25 अगस्त को पुलिस ने दोंनों को कोर्ट से रोहतक तक साथ जाने दिया और दोनों सुनारिया जेल में पुलिस गेस्टहाउस में साथ ही रहे।
- खबरों के मुताबिक हनीप्रीत के साथ-साथ गुरमीत अपनी शाही जीवनशैली को भी मिस कर रहा है।
हनीप्रीत के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिस :
- हनीप्रीत कौर के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है।
- पुलिस सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत कौर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
- पुलिस ने उन्हें देश छोड़कर फरार होने से रोकने के लिए नोटिस जारी किया है।
राम रहीम के जेल जाने के बाद से फरार हनीप्रीत :
- डेरा प्रमुख को हेलीकॉप्टर से पंचकूला से रोहतक ले जाने तक हनीप्रीत सिंह उनके साथ थी।
- इसके बाद डेरा प्रमुख को रोहतक के पास सुनारिया जेल में रखा गया था।
- हनीप्रीत को 25 अगस्त की शाम रोहतक के जाने के बाद से नहीं देखा गया है।
- वहीं, आदित्य इन्सां पर चार अन्य लोगों के साथ देशद्रोह, हिंसा भड़काने के मामले में मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें, भारतीय हॉकी टीम के कोच रोलेंट ऑल्टमेंस को पद से हटाया गया
[/nextpage]