Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

पाकिस्तान की महिला नेता ने किया सबसे बड़ा खुलासा

दुनिया भर में पाकिस्तान की पहचान एक आतंकी देश के रूप में हो चुकी है। हर देश जान चुका है कि आतंक का जन्म पाकिस्तान में ही होता है। मगर फिर भी पाकिस्तान इन सभी बातों को गलत ठहराने में जुटा हुआ है। पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति से हर कोई वाकिफ है। आज हम पाको पाकिस्तान की महिला नेता का ऐसा खुलासा बतायेंगे जो सभी को हैरान कर देगा।

पाक महिला नेता का खुलासा :

दुनिया भर से #MeToo कैंपेन के द्वारा कई महिलाओं ने अपनी दर्द भरी कहानी बयां की है। इन्ही महिलाओं में से एक सबसे चौकाने वाला खुलासा पाकिस्तान की एक महिला नेता ने किया है।

पाकिस्तानी महिला नेता आइशा गुलालाई ने सीधे तौर पर तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

आइशा गुलालाई ने #MeToo हैंडल के जरिए ट्वीट किया है कि, ‘राजनेता इमरान खान मुझे परेशान कर रहे हैं और उनके समर्थक मेरे चेहरे पर एसिड अटैक करने की साजिश में जुटे हुए हैं।

इसके अलावा कई अन्य नेताओं पर उन्होंने कई बड़े खुलासे किये हैं।

कोई महिला नहीं सुरक्षित :

ऐसा कोई पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी नेता आइशा ने इमरान खान पर आरोप लगाया है। वे इससे पहले भी आरोप लगाती आई हैं। उन्होंने बताया है कि इमरान हमेशा उन्हें अश्लील मैसेज भेजा करते हैं।

आइशा ने इस बात का भी खुलासा कर चुकी हैं कि इमरान दूसरी महिला नेताओं का भी यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। इमरान खान की पार्टी में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है।

इस खुलासे के बाद से पाकिस्तान की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

पाक के आम चुनाव के पहले ऐसा खुलासा वहां की राजनीति की असलियत बयाँ कर रहा है।

Related posts

Ishaan Khattar along with his father enjoying Deadpool 2 at PVR juhu

Yogita
6 years ago

Himesh Reshammiyan got married to his live-in Partner Sonia Kapoor

Yogita
6 years ago

VIDEO: मासूम लड़की के साथ 10 दरिंदों ने की हैवानियत

Shashank
6 years ago
Exit mobile version