Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सैफई में भाजपा सरकार पर गरजे अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के दोनों चुनावों में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। इसके लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वे अपने पैतृक गाँव सैफई पहुंचे हुए थे जहाँ पहुँच कर उन्होंने यूपी की योगी सरकार को निशाने पर लेते हए बड़ा बयान दिया।

अखिलेश ने किया योगी सरकार पर हमला :

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले दोनों चुनावों में मिली हार की समीक्षा करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियाँ करना भी शुरू कर दिया है। इसके लिए अखिलेश यादव लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा कर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लगे हुए हैं। अखिलेश यादव अपने गाँव पहुंचे हुए थे जहाँ उन्होंने यूपी की भाजपा सरकार के खिलार्फ़ जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि यूपी को भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को सुनहरे सपने दिखाएँ हैं। उन्होंने कहा कि साल भर की भाजपा सरकार में एक पैसे का काम नहीं हो पाया है।

सैफई में की कार्यकर्ताओं से मुलाकात :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई पहुंचकर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनता के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, छात्र, बेरोजगारों के लिए 1 साल में कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में आलू किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो चुका है। प्रदेश सरकार ने किसानों की समस्या को लेकर कोई भी बड़ा कदम नहीं उठाया है। इस दौरान अखिलेश यादव ने अपने पैतृक गाँव सैफई में आस-पास से आये कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को 2019 में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाना है।

ये भी पढ़ें : बलिया की दुर्लभ तस्वीर: 21वीं सदी के मानव गुफाओं में रहने को मजबूर

Related posts

जब 4601 रुपये के लिए 4 क्रांतिकारियों को मिली थी ‘फांसी’!

Divyang Dixit
7 years ago

लखनऊ: क्राइम ब्रांच के तीन फर्जी दारोगा नाका कोतवाली में गिरफ्तार

Sudhir Kumar
6 years ago

कच्छा बनियान गिरोह ने मचाई बरेली में दहशत

Mohammad Zahid
7 years ago
Exit mobile version